- Hindi News
- Business
- Stock Market Sensex Nifty Crash Update; BSE NSE 29 September 2026 | Auto Metal Media Share Price
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 29 सितंबर को लगातार आठवें हफ्ते गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 22,600 पर आ गया है। ऑटो, मेटल और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
आज 4 IPO में पैसा लगाने का आखिरी मौका
रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर के IPO में बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। इन कंपनियों के IPO 25 सितंबर को ओपन हुए थे।
रनवाल एंटरप्राइजेज इस IPO के जरिए 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6844 | -32 | -0.66% |
| निक्केई (जापान) | 65307 | -571 | -0.87% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24521 | -122 | -0.53% |
अमेरिकी बाजार में 28 सितंबर को गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51482 | -347 | -0.67% |
| नैस्डैक | 26820 | -248 | -0.92% |
| S&P 500 | 7684 | -60 | -0.77% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 5,353 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | DII | +5,189 | +14,670 |
| FII/FPI | FII/FPI | -5,353 | -12,457 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 28 सितंबर को भी शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 1124 अंक की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। निफ्टी में 360 अंक की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ था।

