मंदिर परिसर में किसानों का धरना जारी:समाधान के लिए निकालेंगे पैदल मार्च, गन्ने के भाव समेत 10 मांगें


बागपत के कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में किसानों का धरना पांचवें दिन जारी रहा। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मंगलवार को कान्हड़ मंदिर से पुसार तक पैदल मार्च निकालने का फैसला किया है। मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मंदिर पहुंचे और पैदल मार्च की तैयारी में जुटे। उनकी मुख्य मांगों में गन्ने का भाव बढ़ाना, आवारा पशुओं का हल, खाद की कमी दूर करना और ब्याज मुक्त लोन सहित 10 मांगें शामिल हैं। किसान अधिकार आंदोलन के तहत चल रहे इस धरने को दाहा गांव के ग्रामीणों ने समर्थन दिया। ग्रामीण इंद्रपाल और संयोजक नरेंद्र राणा ने सरकार से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाने की अपील की। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे बागपत से लखनऊ तक बड़ा आंदोलन करेंगे। सैकड़ों किसान इस पैदल मार्च में शामिल होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *