मेरठ के अस्पताल में बना 15 बेड का वार्ड:404 जांचें हुईं; अब तक कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला


डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इमरजेंसी वार्ड के ऊपर 15 बेड का एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें 6 बेड को मच्छरदानी से सुरक्षित किया गया है। इस वार्ड में डेंगू के साथ चिकनगुनिया और सामान्य बुखार के मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा। मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त और सितंबर में कुल 404 मरीजों की जांच की गई, लेकिन अब तक किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मौसम में बदलाव के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चिकित्सकों ने लोगों से तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत जांच कराने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *