श्रावस्ती में 4 दिन से बिजली गुल, लालटेन बनी सहारा:तूफान-बारिश से 400 पोल गिरे, नेटवर्क ठप होने से परेशानी बढ़ी


श्रावस्ती में 4 दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश शनिवार रात थम गई, लेकिन आंधी से बिजली व्यवस्था को हुए नुकसान के चलते सोमवार रात 10 बजे तक बड़ी आबादी अंधेरे में रही। तेज हवाओं के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जबकि करीब 400 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। पोल और तार टूटने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वर्षों से घरों में रखी लालटेन और मोमबत्तियां अब दोबारा इस्तेमाल में आ गई हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, लालटेन में खाना बना रहे लोग रविवार और सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद सोमवार रात गर्मी बढ़ गई। ऐसे में बिजली संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई जगह बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। महिलाएं भी मोमबत्ती और लालटेन के सहारे खाना बना रही हैं। छात्र गाजी रिजवी ने बताया कि बिजली न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षाएं भी नजदीक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से श्रावस्ती की बिजली व्यवस्था पर ध्यान देने और जल्द आपूर्ति बहाल कराने की अपील की। मीसम हुसैन ने बताया कि घर में दादा के जमाने की लालटेन रखी थी। बिजली न आने पर उसे दोबारा निकालना पड़ा। मिट्टी का तेल उपलब्ध नहीं होने के कारण डीजल डालकर किसी तरह लालटेन जलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद लालटेन जलने से बचपन की यादें भी ताजा हो गईं। पुलिस चौकियों में भी मोमबत्ती की रोशनी में काम बिजली संकट का असर सरकारी कामकाज पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ पुलिस चौकियों में बिजली नहीं होने पर कर्मचारियों को मोमबत्ती की रोशनी में जरूरी काम निपटाते देखा गया। रात के समय बिजली नहीं होने से कार्यालयों में भी सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। मोबाइल नेटवर्क ने भी बढ़ाई परेशानी बिजली संकट के साथ कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जियो समेत अन्य नेटवर्क में परेशानी के कारण मोबाइल होने के बावजूद इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग प्रभावित है। इससे लोगों को एक-दूसरे से संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। युद्धस्तर पर मरम्मत का दावा विद्युत विभाग का कहना है कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और पोल को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। भिनगा मुख्यालय, कटरा और लक्ष्मणपुर समेत कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। विभाग के अनुसार जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। विभाग का कहना है कि नुकसान ज्यादा होने के कारण सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। ——————————- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… अखिलेश के लिए अचानक अहम क्यों बना लोहिया ट्रस्ट, चुनाव से पहले कमान अपने हाथ में ली पिछले दिनों अखिलेश यादव ‘लोहिया ट्रस्ट’ के अध्यक्ष चुने गए। पार्टी मुख्यालय से लेकर जिला ऑफिस और कई अन्य संपत्तियों का मालिकाना हक ट्रस्ट के पास है। समाजवादी पार्टी के गठन में भी इसकी अहम भूमिका थी। 2016-17 की अदावत में तब के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ‘टीम अखिलेश’ को बाहर का रास्ता दिखा रहे थे। इसके जवाब में अखिलेश ने ‘जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट’ बना लिया। मुलायम अपनी आखिरी सांस तक इसके अध्यक्ष रहे। निधन के बाद शिवपाल मुखिया बने। अब अखिलेश को इसकी कमान सौंपने के पीछे क्या संदेश है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *