क्रिकेटर दीपक चाहर के ग्राउंड से लाखों के बैट चोरी:बोले- बैट दे दो भाई, पुलिस से शिकायत करूं या योगी और मोदी से


आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी हो गए। बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। दीपक चाहर ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जिसे अब तक करीब 7 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में दीपक चोर से बैट वापस करने की अपील कर रहे हैं। कहा- भाई मैं पुलिस में शिकायत करूं, या योगी जी के पास जाऊं, या मोदी जी के पास जाऊं। या फिर सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई जो भी चुराके ले गया है, उसको बुद्धि दे और मेरा बैट दे जाए। पहले पढ़िए दीपक चाहर ने क्या कहा
49 सेकंड के वीडियो में दीपक कह रहे हैं कि कल शाम को मेरे ऐसे तीन बैट, प्लेयर एडिशन के… यहां से चोरी हो गए। अब आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? बहुत अच्छे बैट थे। अभी जो चोरी करके ले गया है, उसको पता तो है नहीं कि कितने महंगे बैट थे। डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे। अब वह जाके या तो बेच देगा उनको नॉर्मली, या फिर खेलेगा टेनिस बॉल से। भाई मुझसे ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता। या तो मेरे पास कई ऑप्शन हैं। इस टाइम पर या तो पुलिस में शिकायत करूं, या योगी जी के पास जाऊं, या मोदी जी के पास जाऊं। या फिर सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई जो भी चुराके ले गया है, उसको बुद्धि दे और मेरा बैट दे जाए। मैं पैसे दे दूंगा उसको। या फिर SS से रिक्वेस्ट करके और मंगा लेता हूं, दो-तीन बैट। तो आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए?” अब जानिए दीपक चाहर के करियर के बारे में
चाहर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेला है, हालांकि वह लंबे समय से टीम में जगह नहीं बना पा रहे है। भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और एशियन गेम्स में खेल रही है, लेकिन किसी टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई। दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे खेले हैं, जिसमें 16 विकेट लिए हैं। उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे दिसंबर, 2022 और आखिरी टी20 दिसंबर, 2023 में खेला था।
आईपीएल में दीपक चाहर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल है, जिन्होंने पिछले संस्करण 8 मैचों में 8 विकेट लिए थे। इससे पहले वह लगातार 6 साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्होंने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में अभी तक खेले 103 मैचों में उन्होंने 96 विकेट लिए हैं।
—————— ये खबरें भी पढ़ें एक्सप्रेस-वे पर DSP की मौत, क्रेटा कार ट्रक में घुसी:6 महीने पहले इंस्पेक्टर से प्रमोट हुए, बाराबंकी में पहली तैनाती मिली थी यूपी के इटावा में सड़क हादसे में घायल DSP की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी क्रेटा कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। दर्दनाक हादसे में DSP नरेंद्र सिंह (55) और उनके गनर (कॉन्स्टेबल) योगेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए थे। पूरी खबर भी पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *