![]()
पितृपक्ष के पावन अवसर पर ‘भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा गुरुकुल में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुरुकुल के बटुकों और जरूरतमंदों को मिष्ठान्न वितरित कर भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए “एक पेड़ पितरों के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही गौसेवा के उद्देश्य से गायों को हरा चारा भी खिलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
Source link
अन्नपूर्णा गुरुकुल में बटुकों को कराया भोजन:‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत रोपे पौधे