भटहट में सेवा संकल्प कार्यक्रम:शिविर में 2 शिशुओं का अन्नप्राशन, 3 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई


गोरखपुर के विकास खण्ड भटहट ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रंगोली एवं शिविर कैंप तथा ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशन कार्ड के लिए 16 पात्र लाभार्थियों ने आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करके कार्ड प्राप्त किया। दो शिशुओं का अन्नप्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। रंगोली बनाने में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। बीज प्रमाणिक्ता निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा, संवाद और संकल्प के साथ पिपराइच के जन-जन के कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। जनसेवा का संकल्प, जनकल्याण का प्रयास पिपराइच के विकास का यही विश्वास है। जिलापूर्ति अधिकारी, वीडियो प्रभारी श्याम लाल, एडीओ (पंचायत) बिकाऊ प्रसाद, प्रदीप यादव, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *