शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:प्रतापगढ़ में युवक पर केस दर्ज, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया


प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने नादी गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था और इसी वादे पर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा, तो युवक टालने लगा। युवती का आरोप है कि कई बार दबाव डालने पर भी युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया और उसे धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक शुभम सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *