ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन में 3 यात्रियों के मोबाइल चोरी:दक्षिण एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ते समय हुई घटना


ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में तीन यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्री जनरल बोगी में चढ़ रहे थे। उस समय स्टेशन पर काफी भीड़ थी। आजादपुरा मोहल्ले के निहाल भी बनारस जाने के लिए झांसी तक इसी ट्रेन में चढ़ रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल चुरा लिया। दो अन्य यात्रियों ने भी अपने मोबाइल चोरी होने की बात कही। आरोप है कि यात्रियों ने शिकायत के लिए 139 रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल किया, लेकिन जनरल टिकट में पीएनआर नंबर नहीं होने से शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। उन्होंने जीआरपी क्षेत्राधिकारी को भी फोन लगाया, पर उनका नंबर नहीं लगा। इस पूरी घटना का यात्री धनीराम वर्मा ने रविवार रात 9:45 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने तीन यात्रियों के मोबाइल चुराए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *