![]()
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे एमएड द्वितीय वर्ष की दिव्यांग छात्रा भक्ति गर्ग ने नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल बचा लिया और हिरासत में ले लिया। इस हंगामे के दौरान कैंपस छावनी बना रहा। छात्रा को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर अन्य छात्र आक्रोशित हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्रा भक्ति गर्ग से बात नहीं करने दे रही है। इसी दौरान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजय पाल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राकेश मालिक भक्ति गर्ग समेत अन्य छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में केवल एबीवीपी और आरएसएस को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है, जबकि अन्य छात्र संगठनों और छात्रों को ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलती। इसी के विरोध में शनिवार से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए- बाहरी तत्वों पर हमला करने का आरोप प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने छात्रों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ही हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। परिसर में भारी पुलिस बल तैनात एसीपी शकील अहमद ने बताया छात्रों के प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। मौके पर एसीपी चौक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है। ———————– यह खबर भी पढ़िए- शकुंतला विश्वविद्यालय में ABVP के विरोध में दिव्यांगों का हंगामा : 3 थानों की पुलिस और पीएसी तैनात; आरोप- कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का विरोध हो गया। सैकड़ों दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में घुसने लगे। उन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। आरोप है कि यहीं पर ABVP ने फार्मा विजन कार्यक्रम आयोजित किया, जबकि उन्हें यूनिवर्सिटी ने बैन कर रखा है। (पूरी खबर पढ़िए)
Source link
शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस