मंदाकिनी का जलस्तर कम हुआ, घाटों पर सफाई शुरू:22 दिन में दूसरी बार बाढ़ से दुकानदारों की बढ़ी परेशानी


चित्रकूट जिले में रविवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य हो गया। लगातार 36 घंटे की बारिश के कारण नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही थी। शनिवार तक नदी उफान पर थी, जिससे रामघाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया और सैकड़ों दुकानों को नुकसान हुआ। जलस्तर कम होने के बाद रविवार सुबह से घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई का काम शुरू हो गया है। दुकानदार और स्थानीय लोग अपनी दुकानों से पानी और कीचड़ निकालने में जुटे हैं। प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों को भी सफाई में लगाया है। यह 22 दिन में दूसरी बार है जब मंदाकिनी में बाढ़ आई है। पिछली बाढ़ से हुए नुकसान से दुकानदार अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए थे कि नदी फिर उफान पर आ गई। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जलस्तर सामान्य होने के बाद घाटों की सफाई कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *