नेपाल में फिर से बाढ़-लैंडस्लाइड, 2 की मौत:कई घर और पुल बहे, हाईवे बंद; कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर


नेपाल में लगातार बारिश के कारण एक बार फिर बाढ़ और लैंडस्लाइड से तबाही मची है। अलग-अलग इलाकों में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घर और पुल बह गए हैं। लैंडस्लाइड के कारण प्रमुख हाईवे बंद हो गए हैं। नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चितवन के देवघाट में रविवार सुबह 7:45 बजे नारायणी नदी का जलस्तर 11 मीटर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 9 मीटर है। विभाग ने आशंका जताई कि सुबह 11 बजे तक जलस्तर 13 मीटर तक पहुंच सकता है। काली गंडकी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सेती, मादी, मर्दी, दरौंदी और चेपे नदियों का जलस्तर चेतावनी के स्तर से ऊपर है। चितवन और नवलपरासी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बुटवल में 6 घर बहे, 1000 लोगों को बचाया रुपनदेही जिले के बुटवल में तिनाउ नदी की बाढ़ से छह घर बह गए। इनमें दो पक्के और चार अस्थायी घर थे। पुलिस के मुताबिक, नदी के आसपास के संवेदनशील इलाकों से रातभर में करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। करीब 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को भी दूसरी जगह पहुंचाया गया। शनिवार रात बुटवल में भारी बारिश हुई थी। बारिश रुकने के बाद तिनाउ नदी का जलस्तर घटने लगा। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *