कुंदन पाल | ललितपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ललितपुर में कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली एक करीब 17 साल की छात्रा लापता हो गई है। वह ललितपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। जीआरपी ने 26 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
छात्रा के पिता ने जीआरपी थाने में बताया कि उनकी बेटी 23 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह तय समय पर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ललितपुर रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सुबह 10:04 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार होती दिखी।
पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी की गांव के शिवा से बातचीत होती थी। उन्होंने दीक्षा उर्फ गोलू, हर्षिता और रवि के नाम भी बताए हैं, जिन पर उन्हें जानकारी होने की आशंका है। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि छात्रा की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है ।
