Asian Games Squash Final | Anahat Singh Abhay Singh Gold Medal Hopes

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games Squash Final | Anahat Singh Abhay Singh Gold Medal Hopes

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। - Dainik Bhaskar

अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

एशियन गेम्स का आज 8वां दिन है। शूटिंग में 25 मीटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन इवेंट जारी हैं। इसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं। दूसरी ओर मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की मैराथन वाक रेस में हिस्सा ले रही हैं।

एशियाड में आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा।

अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी।

अनाहत ने इसी साल जुलाई में वर्ल्ड जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीती थी।

अनाहत ने इसी साल जुलाई में वर्ल्ड जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीती थी।

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज 33 गोल्ड दांव पर

एशियन गेम्स में आज कुल 33 गोल्ड मेडल के मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 11 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा स्क्वैश में 3 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियाड में आज भारत के मैच

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन गेम्स में आज भारत के मुकाबले

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.