हाजी इकबाल के 4 बेटों समेत 13 पर केस:देवरिया में भूमि विवाद में वकील के कमरे का ताला तोड़कर सामान ले जाने का आरोप


देवरिया में भूमि विवाद को लेकर सहारनपुर के हाजी इकबाल के चार बेटों समेत 13 लोगों पर शनिवार की भोर में तीन बजे केस दर्ज हुआ है। इन पर एक अधिवक्ता के कृषि यंत्र रखने वाले कमरे का ताला तोड़कर सामान ले जाने का आरोप है। यह कार्रवाई अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी की शिकायत और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर हुई। अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी का कहना है कि देवरिया शुगर मिल के पास उनकी पैतृक जमीन है। हाजी इकबाल के बेटे जावेद, अफजाल, अलीशान और शाहिद सहित अन्य लोग इस जमीन पर अपना दावा कर कब्जा किए हुए हैं। आरोप है कि 20 सितंबर की रात आरोपियों ने कृषि यंत्र रखने वाले अस्थायी कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा सामान उठा लिया। घटना के बाद अधिवक्ता ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज न होने पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद राजेश मणि त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर शनिवार की भोर में तीन बजे केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थ्रेसर की पुली से लेकर बर्तन तक ले जाने का आरोप शिकायत के अनुसार कमरे से थ्रेसर की पुली, ट्रैक्टर का लोहे का पट्टा, कुदाल, बेल्चा, कड़ाही, खाद की बोरियां, कुर्सियां, कुकर, भगौना, थाली, कटोरी और गिलास समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान ले जाया गया। अधिवक्ता ने विरोध किया तो आरोपियों पर विवाद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *