प्रतापगढ़ जाने से पहले सपा विधायक हाउस अरेस्ट:पीड़ित परिवार से मिलना था, अर्जुन गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे थे


समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. आर.के. वर्मा को प्रयागराज के सोरांव स्थित उनके घर पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में मृत दलित युवक अर्जुन गौतम के पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोका गया है। सपा विधायक डॉ आरके वर्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट लगाया आरोप कहा…बुद्ध के देश में गिद्ध का शासन लोकतंत्र व संविधान की हत्यारी भाजपा सरकार का डर इस कदर बढ़ गया है की सरकार गिरने के सबसे निम्न स्तर से भी नीचे गिर चुकी है। प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली मोलनापुर निवासी पुलिस कस्टडी में मृत दलित युवक अर्जुन गौतम के पीड़ित परिजनों से मिलने बात छोड़िए हमें अपने बीमार पिता जिनका ऑपरेशन हुआ है यश हॉस्पिटल प्रयागराज में इलाज चल रहा है उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। एक पुत्र अपने पिता से मिल नहीं सकता बीमारी में उनकी सेवा नहीं कर सकता सरकार की ये संवेदनहीनता निंदनीय,मानवता के लिए कलंक है।भाजपा जाए तो मानवता वापस आए। विधायक वर्मा का आरोप है कि पुलिस उन्हें अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता से भी मिलने नहीं दे रही है। उनके पिता का ऑपरेशन हुआ है और वे यश हॉस्पिटल प्रयागराज में भर्ती हैं। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने भी बताया कि उन्हें शुक्रवार रात मोलनापुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया। सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी को भी शुक्रवार शाम से उनके घर पर नजरबंद किया गया है। कार्रवाई पर नाराजगी जताई विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि सरकार के डर के कारण ऐसा किया जा रहा है। सपा नेताओं ने पुलिस अभिरक्षा में हुई अर्जुन गौतम की मौत की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को पीड़ित सपा नेताओं ने पुलिस अभिरक्षा में हुई अर्जुन गौतम की मौत की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को पीड़ित

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *