रायबरेली में 48 घंटे से बारिश,बिजली ठप और सड़कें जलमग्न:किसान-बागवान खुश, व्यापारी परेशान; अस्पतालों में मरीज घटे, हाईवे पर रफ्तार धीमी


रायबरेली जिले में पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है। इस बारिश से कुछ लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ के लिए यह परेशानी का कारण बनी है। लगातार बारिश से जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से मुख्य सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए फायदेमंद है, खासकर धान की फसल के लिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे पैदावार के लिए अच्छा बताया है। हालांकि, बाजारों में सन्नाटा है और व्यापारी परेशान हैं। खराब मौसम से हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है। एम्स और जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम दर्ज की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *