![]()
वाराणसी के सपा नेता अवधेश पाठक के खिलाफ कानपुर में दर्ज केस में तलाश तेज हो गई है। उनकी धरपकड़ के लिए कानपुर पुलिस शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। पांच करोड़ की ठगी में नामजद सपा नेता और उसके भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ की और नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन खंगाली। हालांकि परिजनों ने प्रदेश के बाहर होने का हवाला देकर नोटिस रिसीव किया और किसी भी कार्रवाई से पहले गंभीर जांच की मांग की। मामले में पीड़ित द्वारा पुनः विवेचना का आदेश करवाया गया है।
लखनऊ के फैजुल्लानगर निवासी शैलेंद्र वर्मा ने कानपुर कोतवाली में सपा नेता अवधेश पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनकी कंपनी गंगोत्री फाइनेंशियल एडबाइजरी प्राइवेट लिमिटेड वित्तीय व आर्थिक निवेश की सलाह देने का व्यवसाय करती है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अदिवा गांव निवासी सगे भाइयों अवधेश पाठक, रमेश और सुरेश पाठक की कंपनी एक्सेस इंफ्राविल्ड प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी 2013 में कानपुर से पंजीकृत हुई है। आरोप है कि रमेश फर्जी दस्तावेज के जरिये धोखधड़ी की है। जमीन के बैनामे के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और करोड़ के शेयर और प्लॉट की धनराशि हड़प कर सारे दस्तावेज भी छिपा लिए। सपा नेता अवधेश पाठक व उनके दोनों भाई रमेश पाठक और सुरेश पाठक के खिलाफ तीन साल पूर्व कानपुर के कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। अब चार्जशीट लगाने की तैयारी है। आवास पर पुलिस पहुंचते ही हड़कंप शुक्रवार शाम कानपुर की पुलिस शिवपुर क्षेत्र के सपा नेता अवधेश पाठक के चौबेपुर स्थित अदिवा गांव में आवास पर पहुंची। अवधेश पाठक और उनके भाइयों रमेश पाठक और सुरेश पाठक को करोड़ों की जमीन में ठगी का आरोपी बताया। चौबेपुर स्थित अदिवा गांव में कानपुर पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया, हालांकि इसी दौरान सपा नेता अवधेश पाठक और उसका भाई घर से भाग निकला। जमीन के बैनामे के नाम पर धोखाधड़ी मामले में सपा नेता अवधेश पाठक पुलिस से बच रहा है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कंपनी में शेयर होल्डर बना। बताया कि कानपुर से इंस्पेक्टर समेत टीम लखनऊ के अरुणाचलम अपार्टमेंट क्ले स्क्वायर अवधेश पाठक के घर गई थी। परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है।
Source link
वाराणसी के सपा नेता की पकड़ने आई कानपुर पुलिस:2013 में कपंनी बनाकर फर्जीवाड़ा, अवधेश पाठक भाइयों के साथ घर से फरार