बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद


बदायूं में शुक्रवार रात से हुई बारिश ने मौसम बदल दिया। शनिवार सुबह तक बूंदाबांदी जारी रही, जिससे तापमान 9 डिग्री गिर गया और हवा ठंडी हो गई। इसका असर आम जनजीवन, खेती पर पड़ा और इंटरमीडिएट तक के कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई। तेज बारिश और हवा से धान-बाजरा की फसलें खेतों में गिर गईं। धान तैयार होने वाली थी, ऐसे में गिरने से कटाई और उत्पादन-क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। बदायूं में इस सीजन करीब 75 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। शहर की सड़कों पर भी बारिश का असर दिखा। कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब बारिश रुकने के बाद नुकसान का पता लगने का इंतजार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *