अमेठी में 48 घंटे से तेज बारिश-आंधी, जनजीवन बेहाल:प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर 26 सितंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद किए


अमेठी में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 26 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। बारिश और आंधी की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी स्कूल कालेज बंद कर दिए गए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस टीमें भी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। तेज आंधी और बारिश से तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हवाएं 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *