![]()
गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। शनिवार सुबह शहर का आसमान काले घने बादलों से ढका रहा और रिमझिम बारिश होती रही। 35 से 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत दी है। सुबह से ही हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और लोगों को सितंबर में ही ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश का सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है, जिससे मौसम और सुहावना बना रहेगा। भारी बारिश के चलते स्कूल बंद लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने शहर के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके चलते सुबह से ही सड़कों पर रोज के मुकाबले काफी कम भीड़ देखने को मिल रही है। स्कूल बसों और बच्चों की आवाजाही न होने से शहर की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई।
आने वाले दिनों में भी मानसून जैसा रहेगा हाल मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान धीरे-धीरे साफ होगा और धूप निकलने की संभावना है, जिससे बारिश का सिलसिला थम सकता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने और बीच-बीच में बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। दिन का तापमान 31 से 34 डिग्री और रात का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। नमी अधिक रहने के कारण फिरसे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बीच-बीच में चलने वाली ठंडी हवाएं राहत देती रहेंगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कुल मिलाकर, गोरखपुर में फिलहाल बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
Source link
गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन भी हो रही बारिश:ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, सोमवार से बदलेगा मौसम