Bank Strike September 2026 | Nationwide Banking Services Impact Update

सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 सितंबर को रवि

.

बैंक यूनियनों की ओर से पांच दिन बैंकिंग वर्किंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। तीन दिन की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कराने हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है।

बैंक भेज रहे ग्राहकों को मैसेज

बैंक की ओर से ग्राहकों को लगातार मैसेज भेजकर 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद रहने की जानकारी दी जा रही है

बैंक की ओर से ग्राहकों को लगातार मैसेज भेजकर 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद रहने की जानकारी दी जा रही है

बैंक की ओर से ग्राहकों को लगातार मैसेज भेजकर 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद रहने की जानकारी दी जा रही है। ग्राहकों से कहा जा रहा है कि अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे हड़ताल से पहले ही पूरा कर लें। खासकर नकदी निकालने, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।

UPI और इंटरनेट बैंकिंग चलती रहेगी

हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि हड़ताल के कारण बैंकिंग व्यवस्था पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। चेक क्लीयरेंस और शाखा स्तर के दूसरे कामों में देरी की स्थिति बन सकती है।

बैंकिंग सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए संबंधित स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने की तैयारी की जा रही है, ताकि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को कैश की दिक्कत न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *