Kanpur Ganesh Visarjan Attack | Bomb Blast Firing CCTV Footage Video

नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…गुजैनी में गणेश विसर्जन यात्रा पर हमलावरों ने 4 सेकेंड में 3 बम फोड़े। इसके बाद 2-3 राउंड फायरिंग की। धुआं फैलते ही यात्रा में भगदड़ मच गई। कुछ भक्त सड़क पर गिर गए। इसी दौरान करीब 15-20 हमलावरों ने उन्

.

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय पर भड़क गईं। बोलीं- आप IAS अफसर हैं। कहें तो आपके पैर छू लूं, बस सड़क सही करवा दीजिए। उन्होंने कहा- हमारे क्षेत्र के लोगों ने हमें 2 लाख वोटों से जिताकर भेजा है।

ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें-

1- हत्यारोपी बेटा बोला- पापा अय्याश थे, लड़कियों पर पैसे लुटाते:मुझे खर्चा नहीं देते; कानपुर में हत्यारों को पत्नी का नाम बताने को कहा

‘मुझे अपने पिता की हत्या कराने का कोई मलाल नहीं है, वो लड़कीबाज थे। मैं पैसा मांगता तो मना कर देते थे और हर संडे लड़कियों पर हजारों रुपए उड़ाते थे।’ ये बातें गुरुवार को कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा के हत्यारोपी बेटे सुब्रत ने कहीं। पढ़ें पूरी खबर…

2- मेयर बोलीं- आप IAS हैं, कहें तो पैर छू लूं:कानपुर की सड़कें बनवा दो, सीएम ग्रिड की बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं प्रमिला पांडेय

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय पर भड़क गईं। बोलीं- आप IAS अफसर हैं। कहें तो आपके पैर छू लूं, बस सड़क सही करवा दीजिए। उन्होंने कहा- हमारे क्षेत्र के लोगों ने हमें 2 लाख वोटों से जिताकर भेजा है। सड़कें खराब होने से उन्हें परेशानी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

3- गणेश विसर्जन में 4 सेकेंड में मारे 3 बम; VIDEO:कानपुर में लाठी-डंडे से भक्तों को पीटा, गाड़ियां तोड़ीं; 4 लोग घायल

कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा पर हमलावरों ने 4 सेकेंड में 3 बम फोड़े। इसके बाद 2-3 राउंड फायरिंग की। धुआं फैलते ही यात्रा में भगदड़ मच गई। कुछ भक्त सड़क पर गिर गए। इसी दौरान करीब 15-20 हमलावरों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाइकों में भी तोड़फोड़ की। पढ़ें पूरी खबर…

4- रेउना बाजार में दुकान का शेड गिरा, 3 लोग दबे:ग्रामीणों-पुलिस ने मलबे से निकाला; सीएचसी में इलाज के बाद घर भेजे गए

रेउना कस्बे के बाजार में शुक्रवार को एक दुकान के आगे लगा सीमेंटेड चादरों का शेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान दुकान के पास खरीदारी कर रहे वृद्धा समेत तीन लोग शेड के मलबे में दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर….

5- कानपुर में छाता लगाकर निकले भगवान गणेश:बारिश में विसर्जन के लिए घाटों तक प्रतिमा पर छतरी लगाए खड़े रहे भक्त

कानपुर में गणेश चतुर्थी गणेश प्रतिमा के विसर्जन का अंतिम दिन गणेश प्रतिमा पर छाता लगाकर निकले। गुरूवार लगातार हो रही बारिश नहीं रुकी तो लोग रास्ते पर प्रतिमा को छाता लगाकर ले गए, घाटों तक विसर्जन तक इसी तरह से लोग छतरी लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को बारिश से बचाकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

6- कानपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही:उमस से मिली राहत, मानसून की विदाई से पहले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

कानपुर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश और हवाओं से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर….

7- ‘जलभराव-टूटी सड़कों का ठीकरा मेरे सिर क्यों फोड़ा’, मेयर बोलीं-नगर आयुक्त गंगाजल उठाकर कह दें

कानपुर में मंगल भवन की कमेटी भंग किए जाने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी और सदन की मंजूरी के बिना कमेटी भंग करना गलत है, इसकी शिकायत शासन से करेंगी। पढ़ें पूरी खबरें….

8- कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:बेटी जगाने पहुंची तो कमरे में फंदे से लटका मिला शव, शराब पी रखी थी

कानपुर में गुरुवार देर शाम 34 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह ड्यूटी से शराब के नशे में घर पहुंचा था और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। बेटी के कमरे में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 की है। पढ़ें पूरी खबर….

9- कानपुर में शराब ठेके के सेल्समैन की करंट से मौत:नहाने के लिए समर चालू करते ही लगा झटका, नल के पास मिला शव

कानपुर के बर्रा-7 स्थित देशी शराब ठेके में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत हो गई। नहाने के लिए पानी भरते समय समर चालू करते ही उसे करंट लग गया। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर में 38 साल के युवक की संदिग्ध मौत:छोटे भाई ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 38 साल के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के न्यू आजाद नगर निवासी निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने इसकी जानकारी दोपहर 3 बजे दी। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.