![]()
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ से यूपी का मौसम बिगड़ गया है। इसका असर रविवार तक रहेगा। आज शनिवार को सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 9 जिलों में रेड अलर्ट है। भारी बारिश को देखते हुए शनिवार को 15 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अमेठी, चित्रकूट, प्रयागराज, लखीमपुर, बहराइच, बस्ती, आगरा, अलीगढ़ शामिल हैं। सीएम योगी ने कहा- तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 71.6 मिमी बारिश बलरामपुर में हुई। शुक्रवार की बात करें तो पूरे प्रदेश में कभी तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी हो रही है। 50 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं भी चलीं। लखनऊ में गुरुवार दोपहर से बरसात रुकी नहीं है। सड़कें तालाब बन गई हैं। गाड़ियां रेंगती नजर आईं। अमेठी में पुलिस जगह-जगह अनाउंस करती रही कि जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं से फसलें गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। गोरखपुर समेत 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राहत आयुक्त ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नदी के किनारों से दूर रहें। इधर, ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से जामनी नदी उफान पर है। कुझान घाट के पास पुल डूब जाने से पानी के तेज बहाव में एक पेट्रोल टैंकर फंस गया। बहकर नदी के किनारे लटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला। बारिश की तस्वीरें देखिए… वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- मानसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजस्थान और पश्चिमी हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बाकी जगहों पर यह अभी भी सक्रिय है। अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए 32 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:2 दिन रहेगा चक्रवात का असर, योगी बोले- बेवजह घर से बाहर न निकलें, हवा से फसलें गिरीं