.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। राममंदिर चढ़ावा चोरी केस में पुलिस ने फैजाबाद कोर्ट में 73 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में जानिए।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- अमेरिका के न्यूयॉर्क में जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का भाषण।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाकर भजन गुनगुनाए; दीनदयाल जयंती पर प्रोग्राम

इवेंट में भजन गायकों ने हिंदी के साथ गुजराती भजन भी गाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी गुजराती, हिंदी भजनों पर खंजरी बजाते और गुनगुनाते नजर आए।
मोदी इस जेन-जी प्रोग्राम में तब पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन-जी के वोटों के अधिकार छीने जाने की बात कही थी। कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मुद्दा उठाया था।
देश का हर चौथा वोटर जेन-जी
- सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है।
- 2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे। इसीलिए राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी करीब हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है।
‘भजन क्लबिंग’ युवाओं के बीच स्प्रिचुअल ट्रेंड: भजन क्लबिंग’ युवाओं, विशेषकर जेन Z के बीच एक तेजी से उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड है। यह पारंपरिक भजनों और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी ‘वाइब’ और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत करने का एक नया तरीका है।

पूरी खबर पढ़ें…
2. राममंदिर चढ़ावा चोरी- पुलिस की चार्जशीट में पूर्व महासचिव चंपत राय गवाह, दावा- कर्मचारी ने ही पकड़ी थी चढ़ावा चोरी

अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने फैजाबाद जिला कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को आरोपी नहीं बल्कि गवाह बनाया गया।
पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ CCTV फुटेज, मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान, बैंक खातों में नकद जमा, संपत्तियों की खरीद और बरामदगी के सबूत पेश किए हैं।
कर्मचारी ने ही सबसे पहले चढ़ावा चोरी पकड़ी
पुलिस के मुताबिक, चढ़ावा चोरी होने का मामला पहली बार 4 जून, 2026 को सामने आया। काउंटिंग रूम में कर्मचारियों को चढ़ावा चुराते हुए अन्य कर्मचारी आनंद चौधरी ने देखा था। इसकी जानकारी तत्कालीन ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को दी थी, वीडियो भी भेजा था। आनंद के मुताबिक चोरी में 67 लोग शामिल हो हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
3. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, SC में याचिका; 2 अक्टूबर से आंदोलन करेगी CJP

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। हंगामा बढ़ता देखकर 12 थानों की फोर्स और PAC की 4 बटालियन बुलाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और विधायक आराधना मिश्रा बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
उत्तराखंड के देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंगामा किया। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे। वह दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं।
इधर, SIR को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। इसमें SIR के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की SIT जांच की मांग है।
CJP बोली- 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।

पूरी खबर पढ़ें…
4. यूपी में 13 जिलों में स्कूल बंद, 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा; सिक्किम में 20 घर बहे, ओडिशा में 10 हजार लोग शिफ्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन यूपी में तेज बारिश जारी है। लखनऊ समेत 13 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। गोरखपुर समेत 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है।
सीएम योगी ने कहा-
तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई। 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। चक्रवात अर्नब के कारण ओडिशा में भारी बारिश हुई। लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से 10 हजार लोग राहत केंद्रों में भेजे गए।
इधर, झारखंड में भारी बारिश से 5 फ्लाइट रद्द की गईं। उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण रास्त ब्लॉक हो गया। बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई।
पूरी खबर पढ़ें…
5. नशे में मिला एअर इंडिया का पायलट, स्विट्जरलैंड में उतारा, ज्यूरिख से दिल्ली की फ्लाइट उड़ाने वाला था

एअर इंडिया ने ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को नशे में पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया। उड़ान से पहले होने वाले कंपलसरी अल्कोहल टेस्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।
दरअसल, यह मामला 6 सितंबर का है। टेकऑफ से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट से शराब की स्मेल आई। अफसरों को इसकी सूचना दी गई। पायलट को विमान से उतारा गया।
एअर इंडिया बोली- जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
मामले पर एअर इंडिया ने कहा कि एयर इंडिया की सुरक्षा, नियमों या प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐला होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। सभी क्रू मेंबर्स को उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ें…
6. जयशंकर पाकिस्तानी पत्रकार से बोले- आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा; जर्नलिस्ट ने आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया था

विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए। उनके साथ लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो नयंती हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज कसा। रिपोर्टर ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
इस पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के बाद वे मुस्कुराए और वहां से निकल गए।
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर बातचीत हो रही थी।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: तिब्बत की निर्वासित सरकार बोली-लद्दाख से तुलना बेबुनियाद:हकीकत कुछ और; वांगचुक ने कहा था- चीन ने तिब्बत का ऐसा दमन नहीं किया, जैसा हमारा हुआ (पूरी खबर पढ़ें)
2. नेशनल: डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग:स्कूलों में स्मार्टफोन बैन हो, 15 साल तक के बच्चे सोशल अकाउंट न बना सकें (पूरी खबर पढ़ें)
3. स्पोर्ट्स: भारत को पोल वॉल्ट में पहली बार एशियन गेम्स मेडल: बरानिका ने ब्रॉन्ज जीता; गुलवीर को 10 हजार मीटर में सिल्वर, छठे दिन 6 मेडल मिले (पूरी खबर पढ़ें)
4. नेशनल: कोर्ट ने मेटा से कहा- मोदी और महिला की फोटो हटाएं: वे देश के प्रधानमंत्री, मामला सिर्फ महिला का नहीं; कॉकरोच पार्टी को भी नोटिस (पूरी खबर पढ़ें)
5. मध्य प्रदेश: गडकरी बोले- 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार: कहा- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए, नहीं तो कॉन्ट्रैक्टर्स जैसे रगड़ूंगा; MP को मिलीं 351 सरकारी बसें (पूरी खबर पढ़ें)
6. इंटरनेशनल: जंग खत्म करने को ईरान का 7 दिन का प्लान: सभी मोर्चों पर लड़ाई रुके, तेल पर प्रतिबंध हटे, 7वें दिन होर्मुज खोलने पर बात (पूरी खबर पढ़ें)
7. इंटरनेशनल: इटली में स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन: नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना; कुछ विदेशी छात्रों की संख्या 30% तक सीमित (पूरी खबर पढ़ें)
8. पंजाब: कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें)
9. नेशनल: पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें: वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की (पूरी खबर पढ़ें)
10. बिजनेस: अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
समुद्र में मिला तीन होंठ वाला जीव

कनाडा के समुद्र में वैज्ञानिकों को ऐसा जीव मिला है, जिसके मुंह पर तीन होंठ हैं। लाल आंखों और कांटेदार पैरों वाला यह समुद्री जीव असल में समुद्री मकड़ी की नई प्रजाति है। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर:क्या नमक की गुफाओं के भीतर गुप्त परमाणु विस्फोट कर रहा चीन, ये कितना खतरनाक; अमेरिका को कैसे पता चल गया
2. जरूरत की खबर: सिगरेट के एक कश में 7000 टॉक्सिन्स:‘वर्ल्ड लंग्स डे’ पर देखें, हेल्दी और स्मोकर्स लंग्स का फर्क, हेल्दी रखने के 15 टिप्स
3. पेरेंटिंग: 5 साल की बेटी स्कूल जाने से डरती है:वहां देर तक रोती है, बात नहीं करती, बच्चे में स्कूल जाने की आदत कैसे डालें
4. पावर प्ले: हत्यारे प्रभाकरण को राजीव गांधी ने खुद दी बुलेटप्रूफ जैकेट:सेना के हेलिकॉप्टर से गुपचुप पहुंचा था दिल्ली, बेटे राहुल से मंगवाकर गिफ्ट दी
5. इंटरव्यू: पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान
6. यूपी एक्सप्लेनर: आग का गोला क्यों बन जाती हैं स्लीपर बसें:पश्चिम के देशों में बैन; भारत में लगातार हादसे, फिर भी प्रतिबंध क्यों नहीं
7. ग्राउंड रिपोर्ट: मां-भाई का शव नहीं मिला तो लिपटकर रोए: किसी ने पायल से पहचाना तो कोई कंकाल देखता रहा; नोएडा में जिंदा जले 9 लोग
8. भास्कर एनालिसिस: अखिलेश ने रायबरेली से क्यों शुरू की ‘PDA रथयात्रा’:बागी विधायकों को सीधा जवाब- जनाधार अब भी सपा के साथ, टारगेट पर पूरा अवध
9. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: 21 साल बाद लौटी ‘सरकारी’ बस, लेकिन चलाएगी प्राइवेट कंपनी:आज से क्या बदलेगा, कैसा होगा सफर; निजी ऑपरेटर क्यों दे रहे धमकी?
10. मध्य प्रदेश: CM ने जेट के बाद 225 करोड़ में खरीदा हेलिकॉप्टर:9 यात्री बैठ सकेंगे; पायलटों की कनाडा में ट्रेनिंग, हर 50 किमी पर बनेंगे हेलिपैड
11. राजस्थान एक्सप्लेनर: शादी पर रोक और सख्त ड्यूटी!:राष्ट्रपति के ADC पद पर चयन कितना मुश्किल? राजस्थान की नव्या की एंट्री क्यों है खास
12. भास्कर एक्सक्लूसिव: जमुई कांड: लापरवाही के जिम्मेदार 5 चेहरे:थानाध्यक्ष को 40 घंटे तक पता नहीं चला छेड़खानी हुई; पेट्रोलिंग इंचार्ज SI, बीट कांस्टेबल क्या कर रहे थे?
13. ग्राउंड रिपोर्ट: दोस्त के साथ फोटो शूट कर रही थी नाबालिग:लड़के को पीटकर भगाया, अकेली देख चायवाला-PDS दुकानदार भी पहुंचा; छेड़खानी मामले में कबूलनामा
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि के लोगों के नए बिजनेस संपर्क बनेंगे। तुला राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…