- Hindi News
- National
- Odisha Andhra Pradesh Flood Landslide | Cyclone Arnab Rain Alert MP Rajasthan
नई दिल्ली/पटना/लखनऊ/भोपाल/जयपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया।
अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अति भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक हो सकती है।
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी गर्मी रही। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो पिछले 15 साल में सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
अर्नब चक्रवात से कम से कम 9 राज्य प्रभावित हैं। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखनऊ में पिछले 20 घंटे से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
बिहार में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में भी यमुनानगर, करनाल और पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ओडिशा के पुरी शहर में लगातार 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है।

आंध्र के विशाखापट्टनम में बाढ़ का पानी अपार्टमेंट के अंदर घुस गया।

कोलकाता में बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

बिहार के सुपौल और नेपाल में बारिश के बीच कोसी बराज पर हाई अलर्ट, उफान पर कोसी।

प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…
लाइव अपडेट्स
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: राज्य में फिर एक्टिव मानसून, चमोली में बर्फबारी-लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में रुक-रुककर बारिश हो रही है। देर रात तेज बारिश के कारण हरिद्वार में हरकी पैड़ी के घाट खाली हो गए। यहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
चमोली में कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर भूस्खलन से सड़क बंद हो गई और मलबे में स्कूटी दब गई। वहीं, बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। भूस्खलन के दौरान स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी: चक्रवात का असर, 20 शहरों में बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से यूपी में मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखनऊ में पिछले 20 घंटों से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल: कल से बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश

देश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन हिमाचल में अभी मानसून सक्रिय है। प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण 25 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 6 जिलों में बारिश के आसार, फरीदाबाद रहा सबसे गर्म

हरियाणा में आज से मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभार से आज पूर्वी इलाकों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकि आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड: 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार कर गया है। इससे असर झारखंड में दिख रहा है। बुधवार से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। रांची, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को राज्य के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 16 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जो पिछले 15 साल में सितंबर में सबसे ज्यादा है।
बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
02:22 AM25 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान
26 सितंबर
उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। यूपी और मध्य प्रदेश में बहुत बारिश हो सकती है।
बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की संभावना।
उत्तर प्रदेश में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी की आशंका।
27 सितंबर
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश की आशंका है। बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 30-40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ आंधी की संभावना।
