किसानों और लेखपालों के बीच विवाद सुलझा:लंबित राजस्व कार्य समय पर पूरे कराने पर बनी सहमति, आंदोलन की चेतावनी के बाद हुई बैठक


मथुरा की महावन तहसील में किसानों और लेखपालों के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। गुरुवार शाम 4 बजे दोनों पक्षों के बीच समन्वय बैठक हुई, जिसमें विवाद खत्म करने पर सहमति बनी। तहसील प्रशासन की पहल पर हुई इस बैठक में किसानों और लेखपालों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोपों पर चर्चा की। बैठक में किसानों ने तहसील स्तर पर अपने रुके हुए काम समय पर पूरे न होने और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें कीं। लेखपालों ने भी अपनी बात रखी। दोनों पक्षों ने बातचीत से समस्याओं को सुलझाने पर सहमति जताई। लेखपालों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके अंश निर्धारण, फार्मर आईडी और दूसरे राजस्व संबंधी काम प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने किसानों के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही। बता दें कि कुछ दिन पहले महावन तहसील में किसान और लेखपालों के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने इस मामले पर नाराजगी जताई थी और आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। बुधवार को हुई बातचीत के बाद सहमति बनने से यह विवाद शांत हो गया। इस बैठक में किसान यूनियन के प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। महावन तहसील के लेखपाल भी बैठक में शामिल हुए। इसमें आपसी सहयोग और बातचीत से किसानों की समस्याओं को हल करने पर जोर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *