भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा:बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल की मांग


महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में प्रस्तावित चार दिवसीय ‘शौर्य जागरण यात्रा’ को लेकर बजरंग दल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल (गोरक्ष प्रांत) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को प्रार्थना पत्र सौंपा। संगठन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सीमा चौकियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए जरूरी निर्देश जारी करने की मांग की है। 25 से 28 सितंबर तक चलेगी यात्रा संगठन के मुताबिक शौर्य जागरण यात्रा 25 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा पडरौना (कुशीनगर), महराजगंज, नौतनवा और सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल सीमा से लगे कस्बों, सीमा चौकियों और प्रमुख रास्तों से होकर गुजरेगी। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रीय सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देने का दावा प्रार्थना पत्र में संगठन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और जन जागरूकता से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए सीमा से जुड़े क्षेत्रों में कार्यक्रम और जनसंपर्क किया जाएगा। संगठन ने यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस से आवश्यक सहयोग की मांग की है। सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा की मांग संगठन ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को संवेदनशील बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पहले से आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित पुलिस और सीमा चौकियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। छह सीमा चौकियों पर तालमेल की खास मांग बजरंग दल ने विशेष रूप से ठूठीबारी, सोनौली, ककरहवा, अलीगढ़वा, सुनवा और बढ़नी क्षेत्र की सीमा चौकियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों में आवाजाही को देखते हुए पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी रहेगा। इसके लिए अधिकारियों को पहले से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। SP कार्यालय पहुंचकर सौंपा प्रार्थना पत्र प्रार्थना पत्र सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, सहसंयोजक हरिशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अवनीश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद और कार्यकर्ता रवि कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संबंधित सीमा क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *