- Hindi News
- National
- CJP Delhi Press Conference | Election Commission Functioning & Voting Rights
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोट देने के अधिकार से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि संगठन अब चुनाव आयोग में सुधार और उसके कामकाज पर ध्यान देगा।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन स्कूल, बेरोजगारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर अभियान चला सकता है, लेकिन अगर लोगों के वोट देने के अधिकार पर ही सवाल उठे तो इन अभियानों का ज्यादा असर नहीं होगा। चुनाव व्यवस्था में बदलाव लाने का मुख्य जरिया हैं।
CJP ने चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद अपना फोकस बदला है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई।
SIR विवाद पर चुनाव आयोग बोला- फैसले सर्वसम्मति से हुए
हालांकि, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा था। आयोग ने कहा था कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है।
आयोग ने कहा कि SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं। यह सफाई इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने का दावा किया गया था।
रिपोर्ट में फॉर्म-6 में बदलाव, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का जिक्र था। चुनाव आयोग ने इन दावों पर 8 पॉइंट में अपना जवाब दिया है।

6 अगस्त- अभिजीत दीपके गांव-शहरों में युवाओं से बात करेंगे
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 6 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने की बात कही थी। दीपके ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि संगठन गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेगा। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
