Noida Bus Fire Accident | Passengers Trapped And Burnt Alive

नोएडा में हुए स्लीपर AC बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि इन लोगों की कार्बन मोनो ऑक्साइड से दम घुट गया। इसके बाद सभी लोग जिंदा जल गए।

.

आग बस के इंजन में लगी। फिर धुआं बस के अंदर भर गया। धुएं से यात्रियों का दम घुटने लगा वह खिड़की और दरवाजे से जान बचाने के लिए कूद गए। बस के आगे का हिस्सा और दरवाजा आग की चपेट में आ गया। इस कारण से लोग अंदर फंस गए। उनका दम घुट गया और वह जहां थे, वहीं गिर पड़े। फिर आग में उनका पूरा शरीर जल गया।

करीब 2 घंटे तक डेडबॉडी जलती रहीं। आग बुझने के बाद रेस्क्यू कर रही टीम ने बस का पिछला हिस्सा कटर से काटा। पुलिसकर्मी और और एफएसएल टीम जब अंदर गए तो देखा कि लाशें कंकाल बन चुकी थीं।

करीब तीन लोगों की चमड़ी सीटों से चिपकी हुई थी। कुछ लाशें बस की गैलरी में बिखरीं पड़ी थीं। उनके बॉडी चिपकी हुई थी। मांस लोथड़े में बदल गए थे। मोबाइल फोन आग में जलकर किसी के पैर तो किसी के सीने में चिपक गए थे। सीटों पर खाने के खुले हुए टिफिन मिले।

टीम को बस के अंदर से डेडबॉडी कलेक्ट करने में करीब 45 मिनट लगे। इसके बाद डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी कब और कैसे हुई? कितने बजे पुलिस पहुंची। कितने शवों की शिनाख्त हुई? जिन लोगों की शिनाख्त नहीं हुई, उसके लिए क्या प्रकिया अपनाई जाएगी? पढ़िए ये रिपोर्ट…

दमकल की टीम ने एक घंटे में आग को बुझाया। इसके करीब 30 मिनट बाद बस के अंदर घुसे।

दमकल की टीम ने एक घंटे में आग को बुझाया। इसके करीब 30 मिनट बाद बस के अंदर घुसे।

2 घंटे तक बस जलती रही, 25 मिनट में पुलिस और दमकल पहुंची

यमुना एक्सप्रेस वे पर दयानतपुर गांव के पास में रात करीब 11.30 बजे आग लग गई। जहां बस में आग लगी वहां से करीब 300 मीटर पहले पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी खड़ी थी। वह करीब 10 मिनट में बस के पास पहुंच गई। आग को बढ़ते देख सिपाहियों ने जेवर थाने में फोन किया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने दमकल विभाग को फोन किया और मौके के लिए निकल गए।

करीब 25 मिनट में थाना पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू कर कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया। करीब 30 मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस आग की लपटें उठती देख गांव के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद करीब 30 मिनट में मौके पर ग्रेनो ओर यमुना एक्सप्रेस वे में लगीं करीब 20 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। रात करीब 1.30 बजे दमकल की चार गाड़ियों ने आग को बुझा दिया। आग बुझने के बाद बस का अगला हिस्सा धधक रहा था। उसकी बॉडी गर्म थी। इसलिए पुलिस ने कटर से बस का पिछला हिस्सा काटा। तब तक एफएसएल टीम पहुंच गई। पुलिस टीम को बस के अंदर से डेडबॉडी को बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का समय लगा।

आग से बस पूरी तरह से जल गई। सीट कवर और अन्य सामान जलकर राख हो गए थे।

आग से बस पूरी तरह से जल गई। सीट कवर और अन्य सामान जलकर राख हो गए थे।

धुआं भरने से दम घुटने की आशंका, भाग नहीं सके लोग

सूत्र बताते हैं कि बस में कुल 35 लोग सवार थे। बस से कुल 9 लोगों के शव निकाले गए। शवों को पहचानना बेहद मुश्किल है। आग से बस पूरी तरह जल गई थी। बताया प्रथम दृश्टया यह लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट से बस की AC में आग लगी। इसके बाद आग बस की केबिन से होती हुई अंदर तक पहुंच गई।

आग से बस की सीटें, उसमें लगी प्लास्टिक, सीट कवर पर्दे, फाइबर ने आग पकड़ ली। इससे आग और भड़क गई। फिर लोगों का सामान जल गया। आग से बस की सीटें जलकर राख हो चुकी थीं। सिर्फ लोहे का ढांचा बचा हुआ था।

बताया कि बस में जब आग लगी तो अधिकतर लोग अपने स्लीपर केबिन में थे। अधिकतर लोग सो रहे थे। इसलिए वह समय से बस से बाहर नहीं आ सके। कुछ गैलरी में फंस गए तो कुछ सीटों पर ही बैठे रह गए।

तब तक बस के अंदर धुआं भर गया। इससे कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें बनीं। जिससे लोगों का दम घुट गया। जो लोग बाहर आ गए, वह बच गए। बाकी लोगों का अंदर ही दम घुट गया।

बस में सवार जो लोग मिसिंग हैं, उनके घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। जेवर एसडीएम दुर्गेश सिंह और जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार भी वहां पहुंचे हैं। दोनों अफसरों की मौजूदगी में सभी 9 शवों को खोला जाएगा।

इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों से शिनाख्त कराई जाएगी। जितने शवों की शिनाख्त हो जाएगी। उन शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिन लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाती है। उनका DNA टेस्ट होगा।

पुलिस ने बस के दो चालकों और हेल्पर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बस के दो चालकों और हेल्पर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

घटनास्थल से 2 KM दूर बस खड़ी की, चालक-हेल्पर जेल गए

हादसे के बाद पुलिस ने बस को मौके से हटा दिया है। बस को घटनास्थल से 2 किमी दूर जेवर टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेस वे के नीचे खड़ा किया गया है। पुलिस ने बताया कि बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। दस्तावेजों के मुताबिक बस मध्य प्रदेश से संचालित है।

लेकिन नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस डिपो से चलती है। बस का पंजीकरण बिहार के मधुबनी जिले में किया गया है। बस का फिटनेस प्रमाण पत्र राजस्थान और प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा से जारी हुआ है। उधर पुलिस ने बस के दो ड्राइवर पवन और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हेल्पर योगेश को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

……………….. ये खबर भी पढ़िए-

नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी

यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.