धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान चालीसा हवन में 2000 लोग शामिल:ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान में हुआ संकट निवारण हवन


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान में श्री हनुमान चालीसा हवन किया। इस हवन को संकट निवारण हवन भी नाम दिया गया था। शाम करीब 7:30 बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामलीला मैदान पहुंचे। वहां सीताराम और जय श्री राम के नारों के साथ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से कहा कि हमें धर्म में अंधा नहीं, बल्कि व्यावहारिक बनना है। उन्होंने उदाहरण दिया कि लोग प्याज नहीं खाते, लेकिन ब्याज पूरा खाते हैं। ब्याज का भी ब्याज खाते हैं और खुद को धार्मिक बताते हैं। तस्वीरें देखिए… उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग धार्मिक बनते हैं, शराब पीते हैं और मांस खाते हैं, लेकिन मंगलवार को नहीं खाते। उन्होंने सवाल किया कि क्या मंगलवार को हनुमान जी अनुपस्थित रहते हैं? शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने वालों से उन्होंने कहा कि जिनके सिर पर खुद गंगा है, उनका एक लोटे से क्या करोगे? भगवान तुम्हारे एक लोटे जल के भूखे नहीं हैं, वे भाव के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि तुम पर कृपा नहीं हो पाएगी, क्योंकि मन काला है और माला जप रहे हो। ऐसे भगवान कृपा नहीं करेंगे। अगर बाहर से धार्मिक हो, तो उसे मन में भी लेकर आओ। मांस खाना, शराब पीना और दूसरे का बुरा करना छोड़ो। भगवान की कृपा होनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और फिर हवन हुआ। इस हवन में शामिल होने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद से भी काफी लोग पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। उनके साथ मैदान में बैठे लोगों ने अपनी-अपनी जगह पर बैठकर ही हवन में आहुति दी। पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। इस कार्यक्रम से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे थे ,जहां पर उन्होंने माइंड सेट लाइव सेट कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों से उन्होंने संवाद भी किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *