Italy PM Giorgia Meloni Skips UNGA 2026

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल बैठक में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने इसकी वजह बिजी शेड्यूल बताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मेलोनी पिछले साढ़े तीन हफ्तों में 6 समिट में शामिल हो चुकी हैं और इटली में भी कई जरूरी काम बाकी हैं। करीब 15 साल बाद पहली बार इटली का प्रधानमंत्री UNGA की सालाना हाई लेवल बैठक में शामिल नहीं होगा। मेलोनी की जगह विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी UNGA में इटली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मेलोनी के न्यूयॉर्क नहीं जाने से उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से आमने-सामने मुलाकात भी नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने UNGA से दूरी को ट्रम्प से मुलाकात से बचने की वजह नहीं बताया है।

यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब इस साल G7 समिट में दोनों के बीच फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हुआ था। ट्रम्प ने कहा था कि मेलोनी उनके साथ फोटो के लिए बेताब थीं। इस पर मेलोनी ने जवाब दिया था, ‘न मैं और न इटली कभी गिड़गिड़ाते हैं।’

मेलोनी ने जून में G7 समिट के बाद X पर पोस्ट कर ट्रम्प के बयान को नाराजगी जताते हुए खारिज किया था।

मेलोनी ने जून में G7 समिट के बाद X पर पोस्ट कर ट्रम्प के बयान को नाराजगी जताते हुए खारिज किया था।

ईरान युद्ध पर भी ट्रम्प-मेलोनी के रुख अलग

ईरान को लेकर भी ट्रम्प और मेलोनी के रुख में अंतर सामने आया है। मेलोनी ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से दूरी बनाई थी। इसके बाद ट्रम्प ने सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना की थी।

हालांकि, दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध जरूरी बने हुए हैं। इटली NATO का सदस्य है और वहां अमेरिका के करीब 13 हजार सक्रिय सैनिक तैनात हैं। एवियानो, नेपल्स, विसेंजा और सिसिली में अमेरिका के अहम सैन्य ठिकाने भी हैं।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.