India Women Hockey Team Beats Thailand

  • Hindi News
  • Sports
  • India Women Hockey Team Beats Thailand | Asian Games 2026 Victory

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने एशियन गेम्स में विमेंस हॉकी के पूल-B मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 से हराया। यह मैच बुधवार को गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया।

भारत की ओर से दीपिका ने 9 गोल किए। उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। नवनीत कौर ने 4 और रुतुजा पिसल ने 3 गोल किए।

इस जीत के साथ भारत पूल के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम अब शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेलेगी।

भारत की लगातार बड़ी जीत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार तीसरी बार दोहरे अंकों में जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था।

थाईलैंड के खिलाफ भारत की ओर से नेहा, लालरेमसियामी, साक्षी राणा और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल किए।

थाईलैंड को मैच के चौथे क्वार्टर के आखिर में एकमात्र गोल मिला। सुपांसा सामांसो के पेनल्टी कॉर्नर पर लगाए ड्रैग-फ्लिक से गेंद हल्की डिफ्लेक्ट होकर गोल में चली गई।

भारत की खिताब पर नजर

भारत ने हांगझोउ 2023 में कांस्य पदक जीता था। टीम 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में विमेंस हॉकी का गोल्ड मेडल जीतना चाहती है। 1982 में भारत ने घरेलू मैदान पर हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जीता थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *