![]()
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में बुधवार सुबह 10 बजे पथवारी मंदिर की मूर्ति टूटने की सूचना मिली। खबर मिलते ही CO शिकारपुर और पहासू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात देखे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की और शुरुआती जांच की। इसमें साफ हुआ कि यह किसी की शरारत नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया था। इसी प्रसाद के लालच में सैकड़ों बंदरों का झुंड मंदिर परिसर में घुस गया। बंदरों की उछल-कूद के दौरान मूर्ति नीचे गिरकर टूट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति से बात की। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शाम तक पथवारी मंदिर में नई मूर्ति सम्मान के साथ स्थापित करा दी जाएगी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पहासू थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव के पथवारी मंदिर की है। शुरुआती जांच और वहां मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर बंदरों से ही मूर्ति टूटने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से संतुष्ट जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस की तेज कार्रवाई और प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया। फिलहाल अचलपुर गांव में माहौल पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। स्थानीय लोग भी पुलिस प्रशासन के सहयोग से संतुष्ट हैं।
Source link
बंदरों की उछल-कूद से मंदिर की मूर्ति टूटी:बुलंदशहर में गांव पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से की बात, हादसा होने की कोई पुष्टि नहीं