वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:पति बोला-पत्नी सिपाही बन गई तो प्रताड़ित करने लगी; BJP जिलाध्यक्ष ने कहा-सीवर में बोरियां सपा ने डालीं


नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी के शिवाला में बालू से भरी बोरियां सीवर में मिलने के मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा और विपक्षी पार्टियों ने बोरियां सीवर में डालीं। उधर, ज्ञानवापी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही को बाल से खींचकर पीटा गया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-सपा और विपक्षी नेताओं ने सीवर में बोरियां डालीं, कहा- पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी वाराणसी में सीवर में बोरियां मिलने के मामले में सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने सोमवार को शिवाला के अग्रवाल रेडियो चौराहे पर पहुंचकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाये। कहा कि 9 दिन हो गए अभी तक FIR के बाद भी आरोपी नहीं पकडे़ गए, जबकि यहीं स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर के कैमरे लगे हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2- महिला कांस्टेबल का पति बोला-मजदूरी कर पढ़ाया, नौकरी लगते ही बदल गई; प्रताड़ना की FIR कराई वाराणसी के शिवपुर में प्लंबर पति ने प्रयागराज आबकारी विभाग में तैनात पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक, उसने मजदूरी और प्लंबिंग कर पत्नी की पढ़ाई कराई। पत्नी ने BA, MBA और BEd के बाद 2022 में आबकारी विभाग में कांस्टेबल पद हासिल किया। पुलिस ने पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़िए… 3- अखिलेश के खिलाफ पोस्टर पर सपा का हंगामा, पुलिस कमिश्नर से बोले-लगाने वालों पर कार्रवाई करें कई शहरों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए। लखनऊ, वाराणसी, उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर में पोस्टर सामने आए। वाराणसी में सपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़िए… 4- ज्ञानवापी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही से मारपीट; मां-बेटी ने की हाथापाई, ID कार्ड लेकर भागीं ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला आरक्षी के साथ दर्शन करने आई मां-बेटी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों महिलाओं ने महिला आरक्षी के बाल खींचे और उसके साथ हाथापाई की। पूरी खबर पढ़िए… 5- वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पांडेय, DCP काशी को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सोमवार रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले। प्रमोद कुमार को वरुणा जोन के चार्ज से रिलीव कर दिया गया। कानपुर से आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज मिला है। पूरी खबर पढ़ें… 6- साइबर ठगों के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई होगी, गिरफ्तारी के बाद भी केस फाइल बंद नहीं होगी वाराणसी पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। पुलिस अब साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का तरीका बदलने जा रही है। साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बाद केस फाइल बंद नहीं होगी, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और आपराधिक साम्राज्य की पड़ताल जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़िए… 7- 24 घंटे बाद बारिश के आसार, पूरे मानसून में 17% अधिक बरसात हुई; 20 दिन बाद घाट पर हुई गंगा आरती वाराणसी में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। सुबह शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा रही, जबकि वातावरण में नमी 78% दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 78 रहा। पूरी खबर पढ़िए… 8- BHU में विधि संकाय के सहायक प्रोफेसर से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से 29 हजार रुपये कटे; FIR काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विधि संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरविंदर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। रविवार को क्रेडिट कार्ड से रकम कटने का मैसेज मिलने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। पूरी खबर पढ़िए… 9- डीडीयू अस्पताल के सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश को राष्ट्रीय फेलोशिप, देशभर में 40 डॉक्टर चुने गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश ने कोलन और रेक्टम से जुड़ी सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ कोलोरेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया की फेलोशिप परीक्षा पास की है। पूरी खबर पढ़िए… 10- सिगरा स्टेडियम में बॉक्सिंग ट्रायल में धांधली, एक बार चयन के बाद दोबारा जारी हुई चयन ट्रायल की डेट प्रदेश स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जनपदीय ट्रायल में सिर्फ 7 खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल के लिए चयनित हुए थे। लेकिन एक बार फिर कुछ भार वर्ग में दोबारा चयन ट्रायल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। खिलाड़ियों ने धांधली का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *