![]()
शहर की बेटी और विश्व की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनसे बेहतर कोई नहीं। एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में आगरा की इस बेटी का अहम योगदान रहा। जापान के निश्शिन में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से दीप्ति ने गेंदबाजी पर विशेष फोकस किया है। यही वजह है कि वह लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहती हैं। उन्होंने कहा कि दीप्ति मैदान में उतरने से पहले प्रतिद्वंद्वी टीम के हर खिलाड़ी का वीडियो देखकर अध्ययन करती हैं। उनकी कमजोरियों को समझती हैं और उसी के अनुसार पिच पर गेंदबाजी करती हैं। फाइनल में भी इसी रणनीति का असर दिखा। दीप्ति ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू समेत तीन अहम विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। सुमित शर्मा आगरा में क्रिकेट अकादमी चलाते हैं और शुरुआत से ही दीप्ति के कोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप्ति अब सिर्फ ऑलराउंडर नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी विश्व स्तरीय पहचान बना चुकी हैं। शाहगंज-अवधपुरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची दीप्ति पूरे शहर के लिए गर्व हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में खुशी की लहर है। दीप्ति शर्मा के प्रमुख रिकार्ड
महिला टी20 इंटरनेशनल में विश्व की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) में सबसे ज्यादा विकेट
2025 महिला विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, टूर्नामेंट में 22 विकेट
2026 महिला एशिया कप में भारत की लीडिंग विकेट टेकर (14 विकेट)
एशियाई खेल 2026 फाइनल में 3/6 का स्पेल, सेमीफाइनल में भी 3 विकेट
Source link
आगरा की दीप्ति ने 6 रन देकर झटके 3 विकेट:भारत को दिलाया एशियाई खेलों का पहला गोल्ड, शहर में खुशी की लहर