गोंडा में 3.5 घंटे मूसलाधार बारिश:20 MM बारिश रिकॉर्ड, तापमान गिरा; धान-गन्ने की फसल को फायदा


गोंडा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की हवाओं के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शाम 5:30 बजे तक नवाबगंज, तरबगंज, वजीरगंज और कटरा शिवदयालगंज क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस दौरान 20 MM बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। पिछले चार दिनों से जिले में तेज गर्मी पड़ रही थी। इससे किसानों को धान और गन्ने की फसलों की सिंचाई के लिए महंगा डीजल खर्च करना पड़ रहा था। बारिश से फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। सामान्य से 9% कम हुई बारिश 1 जून से 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक जिले में सामान्य तौर पर 826.5 MM बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अब तक 750.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य से करीब 9% कम है। सितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन दूसरे सप्ताह के अंत से बारिश का सिलसिला थम गया था। मंगलवार को तीसरे सप्ताह में एक बार फिर बारिश शुरू हुई। अगले तीन दिन बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में गोंडा में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले तीन दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *