बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज में लुम्बिनी में तीन दिवसीय विश्व शांति फोरम शुरू।
नेपाल के लुम्बिनी में मंगलवार से तीन दिवसीय 17वां विश्व शांति फोरम 2026 शुरू हो गया है। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में यह आयोजन लुम्बिनी वर्ल्ड पीस फोरम के तहत किया जा रहा है। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों से शांति विशेषज्ञ, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और भारत के JNU के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 21वीं सदी में शांति की नई कल्पना, जलवायु परिवर्तन, क्लाइमेट जस्टिस और वैश्विक शांति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। फोरम के पहले दिन नेपाल के रशुआ में आए जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

नेपाल के लुम्बिनी में जुटे शांति विशेषज्ञ और शिक्षाविद।
इसके बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने शांति, मानवता और वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार रखे। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी से एक बार फिर दुनिया को शांति और सह-अस्तित्व का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।
शांति और सहयोग की दिशा
इस तीन दिवसीय फोरम में वैश्विक शांति के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और इससे प्रभावित युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी मंथन होगा। यह देखना होगा कि लुम्बिनी से निकलने वाली इन चर्चाओं और विचारों को वैश्विक स्तर पर शांति और सहयोग की दिशा में कैसे आगे बढ़ाया जाता है।
