![]()
जापान में एशियन गेम्स आयोजित किया गया है। 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक फ्रेंडली मैच होना है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिहारी, जापान क्रिकेट टीम में खेल रहा है। यह शख्स रोहतास का अभिषेक आनंद है, जो यह कहते हुए दिख रहा है कि ‘बिहारी कहां नहीं है भाई!’ अभिषेक ने अपने जर्नी के बारे में बताया कि कैसे वह एक आईआईटियन से क्रिकेटर बने। जापान आने के लिए उन्हें बस 2 घंटे सोचने का समय दिया गया था। अंत में उन्होंने इसे एक मौका समझते हुए स्वीकार कर लिया। माता-पिता नहीं चाहते थे कि क्रिकेट खेले अभिषेक ने अपने क्रिकेट के पैशन को लेकर कहा कि मेरा क्रिकेट में सफ़र की शुरुआत बचपन में बिहार में शॉर्ट-बॉल क्रिकेट से हुई। साथ ही, मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं किसी प्रोफेशनल फ़ील्ड में करियर बनाऊं, इसलिए मैंने IT की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि IT सेक्टर में आने के बाद, मैंने लेदर बॉल से प्रोफेशनल तौर पर खेलना शुरू किया और इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। जापान जाने के लिए 2 घंटे सोचने का दिया गया समय जापानी क्रिकेट टीम का हिस्सा होने पर अभिषेक ने बताया कि मैंने खुद नहीं सोचा था कि मैं जापानी टीम से खेलूंगा। मेरे कॉलेज में प्लेसमेंट चल रही थी और जापान की कंपनी हमारे कॉलेज आई थी। उन्होंने आगे बताया कि मैंने ऐसे ही एक ट्राई देने के लिए जापान की कंपनी के इंटरव्यू में बैठ गया। मैं सेलेक्ट हो गया और मुझे 2 घंटे का समय सोचने के लिए दिया गया था कि मैं इस ऑफर को एक्सेप्ट करना चाहता हूं या नहीं। मैंने इस बारे में काफी सोच क्योंकि मैं एब्रॉड नहीं जाना चाहता था। जापान जाकर क्रिकेट क्लब को किया एक्सप्लोर अभिषेक ने आगे कहा कि फिर मैंने जापान के क्रिकेट फैक्ट्स के बारे में सर्च करना शुरू किया। उस साल जापान टीम ने ईस्ट एशिया पैसिफिक वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया था। मुझे फिर लगा कि जापान में भी क्रिकेट को लेकर एक उम्मीद है। मैंने जापानी कंपनी का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया और फिर जापान आ गया। यहां आकर मैंने जापान के क्रिकेट क्लब को एक्सप्लोर करना शुरू किया। 3 साल खेलने के बाद जापान नेशनल टीम में हुआ सिलेक्शन अभिषेक ने बताया कि मैंने टोक्यो फाल्कन क्रिकेट क्लब को ज्वाइन किया। यहीं से मेरी जर्नी जापान क्रिकेट में शुरू हो गई। मैंने कंटीन्यू 3 साल खेला। इस बीच जापान क्रिकेट एसोसिएशन की भी नजर मेरे पर थी।
डेब्यू के बाद से अभिषेक जापान के लिए 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 275 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन रहा है। उनके नाम एक अर्धशतक भी है। अभिषेक जरूरत पड़ने पर मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं और अब तक एक विकेट ले चुके हैं। जापान नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए तीन क्राइटेरिया अभिषेक ने बताया कि जापान नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए तीन क्राइटेरिया है। पहले आपको 3 साल तक कंटिन्यू जापान में रहना होगा। दूसरा आप जापान बोर्न होने चाहिए और तीसरा आप जापानी पासपोर्ट होल्डर होना चाहिए। उसके साथ ही आपकी परफॉर्मेंस और डिसिप्लिन को भी देखा जाता है। इन सभी क्राइटेरिया को मैंने फुलफिल किया और मेरा नेशनल टीम में सिलेक्शन हो गया। एशियन गेम्स में इंडिया-जापान मैच का अभिषेक नहीं होंगे हिस्सा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम मंगलवार को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। ‘सुज़ुकी कप’ नाम का यह भारत-जापान के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। हालांकि, अभिषेक इस स्क्वायड का हिस्सा नहीं रहेंगे।
Source link
जापान क्रिकेट टीम में बिहार के अभिषेक आनंद:IITian से बने क्रिकेटर, जापान जाने के लिए 2 घंटे मिला था समय, बोले-बिहारी कहां नहीं है भाई!