![]()
लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौतियों के राजा गणेशोत्सव में सोमवार को भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता के भजन गायक अनुराग तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘मेरा जो रखवाला है’ और ‘मेरी बिगड़ी बनाता है’ जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद संजय शर्मा और उनकी टीम ने तीन नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। ‘अर्धनारीश्वर’ में भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन से अर्धनारीश्वर स्वरूप की उत्पत्ति का मंचन किया गया। ‘देवी मां का प्रेम’ में देवी और भक्त के बीच प्रेम व भक्ति का भाव दिखाया गया। वहीं ‘बाबा रामदेव’ नृत्य-नाटिका में उनके जन्म और चमत्कारों के माध्यम से भक्तों के कल्याण की कथा प्रस्तुत की गई।
Source link
झूलेलाल वाटिका में गणेशोत्सव कार्यक्रम:अर्धनारीश्वर स्वरूप की उत्पत्ति का मंचन और भक्तों के कल्याण की हुई कथा