![]()
हरदोई के कछौना क्षेत्र में विद्युत समस्या को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को पुराने पावर हाउस संडीला से जोड़ने और जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार और उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार दुबे धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पुरानी विद्युत लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति को दोबारा पुराने पावर हाउस संडीला से जोड़ने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की गई। जनएकता को बताया आंदोलन की सफलता धरने का नेतृत्व कर रहे गरीब बेरोजगार सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र वर्मा ने इसे जनहित और जनएकता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की एकजुटता के बाद विद्युत विभाग ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। धरने में संगठन की टीम के साथ क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
कछौना में बिजली समस्या पर धरना समाप्त:लिखित आश्वासन के बाद बिजली समस्या को लेकर धरना स्थगित