अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन का हुआ समापन:वादन,गायन और नृत्य की बही त्रिवेणी, शास्त्रीय संगीत से जुड़े कलाकारों ने दी भावांजलि


संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव पर वृंदावन के राधा सनेह बिहारी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन और सम्मान समारोह का सोमवार देर शाम समापन हो गया। जिसमें अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने बांसुरी बादन, तबला वादन, गायन एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति से स्वामीजी को भावांजलि अर्पित की। समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ स्वामी आदित्यनाथ गिरिजी महाराज ने किया। विदुषी वर्मा ने किया गायन संस्था के अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा ने की। उन्होंने शास्त्रीय गायन की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता भाव विभोर होकर तालियां बजाने लगे, भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रेयसी गोपीनाथ ने भगवान श्री कृष्णा और राधा की लीलाओं को अपने नृत्य के माध्यम से बड़े ही मनोहारी रूप में प्रस्तुत किया। कृष्णा प्रसन्ना का बांसुरी वादन सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता कथक नृत्यक गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी ने तबला की संगत के साथ ऐसी जुगलबंदी प्रस्तुत की की श्रोता वाह वाह कर उठे। बांसुरी वादक कृष्णा प्रसन्ना ने भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी का वादन कर श्रोताओं को द्वापर युग की याद दिला दी। उन्होंने अपनी बांसुरी की धुन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और राधा की प्रेम लीला की अद्भुत अनुभूति करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, स्वामी आदित्यानंद, महंत रामदास, ऋषभ वार्ष्णेय, नकुल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, अनिल शास्त्री, प्रदीप गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, अजय कुमार, रवि, चेतन पंडित, विवेक पंडित आदि मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *