पति ने बेचे पत्नी के सोने के टॉप्स:कम कीमत में खरीदने का आरोप; हंगामा बढ़ने पर दुकान बंदकर भागा दुकानदार


देवरिया में सीसी रोड स्थित ‘महारानी ज्वैलर्स एंड बैंकर्स’ में सोमवार रात करीब 8:00 बजे सोने के टॉप्स बेचने को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। एक महिला और उसके परिजनों ने ज्वैलर पर पति की मजबूरी का फायदा उठाया। कम दाम में जेवर खरीदने और उन्हें गलाने का आरोप लगाया है। मौके पर भीड़ जुटने पर दुकानदार दुकान बंद कर खिसक गया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पति ने घर से जेवर ले जाकर दुकान पर बेचे खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी प्रवीण मिश्रा अपने पति यजुवेंद्र मिश्रा के साथ शहर की शिवपुराण कॉलोनी में रहती हैं और एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर को उनके पति घर में रखे सोने के टॉप्स लेकर सीसी रोड स्थित दुकान पर गए थे और उन्हें बेच दिया था। 1.5 लाख के टॉप्स महज 44 हजार में खरीदे महिला को सोमवार शाम करीब 7:00 बजे घर से जेवर गायब होने की जानकारी हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पति ने बताया कि उसने सोने के टॉप्स सीसी रोड स्थित दुकान पर 44 हजार रुपये में बेच दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि एक भरी से अधिक वजन के इन टॉप्स की असली कीमत करीब 1.5 लाख रुपये थी, लेकिन ज्वैलर सुरेश बरनवाल ने उनके पति की मजबूरी का फायदा उठाकर औने-पौने दाम में जेवर खरीद लिए। दुकान पर हंगामा, सोना गलाने की बात कहकर भागा ज्वैलर आरोप है कि जब परिजन दुकान पर पहुंचे और जेवर वापस मांगे, तो ज्वैलर ने बताया कि उसने सोना गला दिया है और परिजनों को धमकी भी दी। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगड़ता देख दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से निकल गया। “महिला की ओर से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।”— पुलिस प्रवक्ता, सदर कोतवाली, देवरिया

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *