नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार बोले- भाजपा खुद समस्या:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेंगे; चारों सीट जीतने का दावा


पीलीभीत में समाजवादी पार्टी द्वारा धर्मेश गंगवार को पीलीभीत का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोमवार शाम प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शाम 7:00 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी भावी रणनीति साझा की और 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा किया। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता पत्रकारों से बात करते हुए धर्मेश गंगवार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश का माहौल है, जिसका सीधा लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। इसका असर पीलीभीत समेत आसपास की नवाबगंज, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीटों पर भी साफ दिखाई देगा। महंगाई, बिजली और गन्ना भुगतान के मुद्दे पर घेरा धर्मेश गंगवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीलीभीत में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। किसान आज भी गन्ना भुगतान के लिए भटक रहे हैं, जबकि चीनी, डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली के भारी-भरकम बिलों से आम जनता और किसान बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। कुर्मी समाज और जातीय समीकरण पर दिया जवाब कुर्मी बिरादरी से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा नेतृत्व का संकल्प सभी वर्गों और जातियों (PDA) को साथ लेकर चलने का है। उन्होंने दावा किया कि जिले में लगभग पौने तीन लाख कुर्मी मतदाता हैं, जो पूरी तरह पार्टी के साथ हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बयान:”सत्ता के हनक पर दूसरों के कार्यालय छीनने वालों को समय आने पर जनता ही करारा जवाब देगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पीलीभीत की चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”— धर्मेश गंगवार, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी (पीलीभीत)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *