![]()
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के एक रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात खाना खाने पहुंचे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मटन के साथ कर्मचारियों ने चावल परोस दिया। बोले रोटी बनाने में समय लगेगा। इस बार नाराज पुलिसकर्मी काफी देर तक कहासुनी करते रहे। खाना खाने के बाद 550 रुपये बिल मांगने पर हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम में कर्मचारियों को धमकाने और रेस्टोरेंट बंद कराने की बात कहने का आरोप है। संचालक दुर्गेश ने सीसी कैमरे के फुटेज और प्रार्थना पत्र सीओ गोरखनाथ रवि प्रकाश सिंह को सौंपा। जांच रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने रात को दारोगा आशुतोष साहनी को लाइन हाजिर कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच चल रही है। जानिए पूरा मामला
शाहपुर क्षेत्र में फातिमा बाइपास रोड बांसमंडी के पास स्थित रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में मटन देकर गया था। उसने मटन और चावल तैयार करने के लिए कहा था। रात 10:30 बजे पादरी बाजार चौकी से जुड़े तीन दारोगा और दो सिपाही काली स्कार्पियो से रेस्टोरेंट पहुंचे। इनमें कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। मटन के साथ मांगी रोटी आरोप है कि खाना परोसते समय पुलिसकर्मियों ने मटन और चावल के साथ रोटी भी मांगी। कर्मचारियों ने बताया कि रोटी का आर्डर नहीं दिया गया था और इसे तैयार करने में करीब आधे घंटे का समय लगेगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने मटन और चावल खाया। खाना खाने के बाद कर्मचारियों द्वारा 550 रुपये मांगने पर विवाद बढ़ गया। गाली गलौज के साथ दारोगा ने रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी दे दी। यह पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच के बाद दारोगा आशुतोष साहनी को लाइन हाजिर किया गया है। अन्य के आरोपों की जांच की जा रही है।
Source link
मटन-रोटी नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने किया विवाद:गोरखपुर के रेस्टोरेंट में 550 रुपये के लिए हंगामा किया, दरोगा लाइन हाजिर