हरदोई में अजगर ने सियार को जकड़कर मार डाला, VIDEO:15 फीट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू


हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित बडेरा के हरैया गांव में खेत में शिकार की तलाश में निकले 15 फीट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर ने एक सियार को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और सर्पमित्र ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। हालांकि, अजगर की जकड़न के कारण सियार को बचाया नहीं जा सका। सोमवार शाम 5:00 बजे अजगर को गोमती नदी के पास प्राकृतिक आवास में सकुशल छोड़ दिया गया। अजगर की जकड़न से सियार की हुई मौत कछौना वन रेंजर विनय सिंह यादव के अनुसार, अजगर ने सियार को इतनी कसकर जकड़ लिया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम और सर्पमित्र कुलदीप कुमार ने करीब 15 फीट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित काबू में किया। मृत सियार को नियमानुसार मौके पर ही दफना दिया गया। रातभर पिंजरे में रखा, फिर गोमती नदी के किनारे छोड़ा रविवार शाम रेस्क्यू किए गए अजगर को रातभर कछौना वन रेंज कार्यालय में पिंजरे में सुरक्षित रखा गया, जहां उसकी सेहत की निगरानी की गई। इसके बाद सोमवार शाम करीब 5:00 बजे वन विभाग की टीम ने उसे गोमती नदी के किनारे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। टीम की मुस्तैदी से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस यह रेस्क्यू अभियान वन रेंजर विनय सिंह यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें वन दरोगा वीरेंद्र पाल, सचिन कुमार और सर्पमित्र कुलदीप कुमार समेत पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। “अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और ऐसे वन्यजीव दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी गई है।”— विनय सिंह यादव, वन रेंजर, कछौना

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *