Prayagraj Rojgar Mela 2026 | Private Job Recruitment Vacancy Update

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत प्रयागराज में 24 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29 ए थॉर्नहिल रोड परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां शाम

.

10 से 30 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को पद और कंपनी के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक और एमबीए पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रोजगार संगम पोर्टल पर कराना होगा पंजीयन

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र और जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचना होगा। मेले से संबंधित कंपनियों और पदों की विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है।

यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *