![]()
वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के हैंडीक्राफ्ट विभाग द्वारा प्रायोजित और कलम एक स्वैच्छिक संस्था कानपुर द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार 16 से 22 सितंबर 2026 तक क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी सदर बाजार में लगा है। इस बाजार का शुभारंभ 16 सितंबर को प्रो आशु रानी, कुलपति डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया गया था। इस बाजार में पूरे भारत के हर राज्य के आर्टिस्ट अपनी कला का हुनर दिखाने आए हैं, जैसे जम्मू कश्मीर से पेपर मेसी क्राफ्ट, जोधपुर से आयरन क्राफ्ट, मथुरा से ठाकुर जी की पोशाक, आसाम से केन एंड बम्बू क्राफ्ट, भदोही की कालीन, छत्तीसगढ़ से डोकरा शिल्प आदि। आगरा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों-छात्राओं ने भी अपने क्राफ्ट का स्टाल लगाया है। प्रतिदिन यहां शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त लोक कलाकार शिवा अवस्थी कानपुर से एवं अंतरराष्ट्रीय आल्हा गायक संग्राम सिंह कन्नौज से आकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। सभी कलाकारों को कलम संस्था के सचिव डॉ विपिन शुक्ला और उपाध्यक्ष डॉ सारिका त्रिवेदी ने अंगवस्त्र और गोमय गोपाल भेंट देकर सम्मानित किया। आगरा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी गई।
Source link
आगरा में कला का प्रदर्शन:देशभर के हस्तशिल्पियों ने लगाए स्टॉल; कानपुर के लोक कलाकार शिवा अवस्थी ने दी प्रस्तुति