![]()
बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ओमवीर को गिरफ्तार किया है। बिहारीपुर गांव निवासी ओमवीर काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर रविवार शाम अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। जांच में उसकी पहचान ओमवीर के रूप में हुई। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मामला पुलिस के मुताबिक, ओमवीर के खिलाफ बागपत शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो उसकी पहचान होने के बाद टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुष्टि की कि पकड़ा गया व्यक्ति गैंगस्टर एक्ट में वांछित और इनामी आरोपी ओमवीर ही है। थाना प्रभारी बोले- आगे की जांच जारी थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Source link
बागपत में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया, काफी समय से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था