![]()
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र मेला 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मेले को देखते हुए विंध्याचल क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठीक रखने के लिए बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम करेगा। इस वजह से 21 और 22 सितंबर को विंध्याचल बिजली उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों की बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी विंध्याचल बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी अष्टभुजा, विंध्याचल और धाम फीडर पर मेंटेनेंस का काम होगा। इन दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती को देखते हुए पानी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि उन्हें दिक्कत न हो। अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इलाके में बिजली सप्लाई को बेहतर और बिना रुकावट के चलाने के लिए यह मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। विभाग ने बिजली बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी है।
Source link
विंध्याचल में दो दिन 7 घंटे बिजली रहेगी बंद:नवरात्र मेले की तैयारी में बिजली विभाग करेगा मेंटेनेंस, कई फीडरों पर असर